फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suicide case: DIO suspends four employees, two arrested

आत्महत्या प्रकरण : डीआईओ ने चार कर्मचारियों को किया निलंबित, दो गिरफ्तार

Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Suicide case: DIO suspends four employees, two arrested
जींद। उचाना एसडीएम कार्यालय के सरल केंद्र में कार्यरत महिला कर्मी के आत्महत्या प्रकरण में शनिवार को परिजन और अन्य लोग डीसी और डीआईजी से मिले। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) एमजेडआर बदर ने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसमें दो कर्मचारी डीआईसी के शामिल है। जबकि दो कर्मचारी आउटसोर्स के हैं। उधर, पुलिस ने आउटसोर्स कर्मी अर्जुन और तहसील परिसर में टाइपिस्ट का काम करने वाले तरसेम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उचाना के तत्कालीन एसडीएम सहित 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात महिला कर्मी ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी से पहले उसने चार पेज के सुसाइड नोट और ऑडियो रिकॉर्डिंग में एसडीएम समेत 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तीन दिन पहले कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन डीआईजी ओपी नरवाल से मिले थे, जिसमें डीआईजी ने तीन दिन का समय मांगा था, जो शनिवार को पूरा हो गया है। ऐसे में अब रविवार को परिजन क्या कदम उठाएंगे यह देखने वाली बात है। वहीं शनिवार को अधिकारियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में खटकड़ गांव के पूर्व सरपंच चौधरी दलेल, बलकार सिंह, रामराजी शर्मा, ओमनारायण शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, दिनेश शर्मा, पिरथी सिंह, अंग्रेज नंबरदार, दिनेश खटकड़, रामपुर जांगड़ा, सूरजा, दरिया सेन, ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

एजेंसी को लिखा पत्र
वहीं जिन चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, इनमें से दो कर्मचारी डीआईओ कार्यालय के हैं, जबकि दो कर्मचारी एमएस इंटरप्राइज कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर लगे हैं। जिला आईटी सोसायटी ने इन कर्मचारियों को निलंबित करने के लिए एजेंसी को पत्र लिखा है। डीआईओ एमजेडआर बदर के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार व जूनियर प्रोग्रामर भारत भूषण को निलंबित किया गया है। वहीं सुखदेव व अर्जुन के लिए एजेंसी को लिखा गया है। शनिवार को डीसी और डीआईजी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि पुलिस का इसी प्रकार का रवैया रहा तो पुलिस अधिकारियों को अदालत में पार्टी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed