फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sudent dies after being hit by bus

11वीं के छात्र को बस चालक ने कुचला, मौत

Tue, 24 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
sudent dies after being hit by bus
मृतक खुशीराम का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
गांव बुढ़ाखेड़ा व रजाना के बीच सहकारी समिति की बस की टक्कर से एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना के दौरान बस भी संतुलन खोकर सड़क किनारे खाई में जा धंसी। इससे बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोट आई हैं। मृतक युवक की पहचान गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 17 वर्षीय खुशीराम के रूप में हुई है। खुशीराम 11वीं कक्षा का छात्र था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने जींद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी एसके भारद्वाज व घटना स्थल पर मौजूद युवक दिनेश के अनुसार खुशीराम पिल्लूखेड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ता था, जो बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह स्कूल में 11 कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए जा रहा था। गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी दयानंद शर्मा के परिवार में खुशीराम दो लड़कियों पर इकलौता लड़का था। जैसे ही वह जींद रोड पर गांव बुढ़ाखेड़ा व रजाना के बीच पहुंच तो जींद की तरफ से आ रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक पर सामने से आ रही सहकारी समिति की बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सड़क पर घायल पड़े खुशीराम को गांव के ही युवक दिनेश ने देखा तो, वह तुरंत अपनी गाड़ी उसे जींद नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मामले सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पिता दयानंद शर्मा के बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल बस का नंबर एफआईआर में दर्ज किया है लेकिन अभी तक यह नहीं पता कि बस का चालक कौन है।
विज्ञापन

सवारी उठाने के चक्कर में मौत बनकर दौड़ रही हैं सहकारी बस
जिला में पिछले करीब एक साल में सहकारी बस की चपेट में आने से मौत की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल रामराये गांव के पास भी तेज रफ्तार सहकारी बस में चार जिंदगियों को लील दिया था। इसके बाद पुरानी सब्जी मंडी के पास बाइक सवार की जान गई और फिर नरवाना में हादसा हुआ। अब यह घटना सामने आई है। बस में सवार यात्रियों के अनुसार आगे से सवारियों को उठाने के चक्कर में बस काफी तेज गति से चल रही थी।

घटनास्थल पर सड़क किनारे धंसी निजी बस।

घटनास्थल पर सड़क किनारे धंसी निजी बस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed