फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sub-Health Center Muana's doctor, staff nurse and MPHW sent on deputation

उपस्वास्थ्य केंद्र मुआना के चिकित्सक, स्टाफ नर्स और एमपीएचडब्ल्यू को डेपुटेशन पर भेजा

Wed, 28 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sub-Health Center Muana's doctor, staff nurse and MPHW sent on deputation
गांव मुआना में बेंच पर हुई महिला की डिलिवरी व बच्चे की मौत के मामले में मंगलवार देर शाम को ग्रामीणों व स्वास्थ्य विभाग के बीच सहमति बन गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केंद्र पर लगाए ताले को खोल दिया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने चिकित्सक डॉ. संदीप लांबा, स्टाफ नर्स सीमा तथा एमपीएचडब्ल्यू राजेश को 14 दिन के लिए अन्य स्थानों पर डेपुटेशन पर भेज दिया। वहीं चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की लापरवाही की जांच के लिए डॉ. तीर्थ बागड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया है। जांच टीम दो दिन में सिविल सर्जन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी मुआना गांव के लोगों ने उपस्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खोला। मंगलवार को फिर से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सुबह खुद सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह भी उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ग्रामीणों ने चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। इसके बाद सिविल सर्जन वापस लौट आए। देर सांय फिर से एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा, आईपीएस नीतीश अग्रवाल, नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर पूनिया व शहर थाना प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने स्टाफ का यहां से तबादला करवाने की मांग रखी। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने डॉ. संदीप लांबा को पीएचसी हॉट, एमपीएचडब्ल्यू राजेश को पीएचसी हाट व स्टाफ नर्स सीमा को नागरिक अस्पताल सफीदों में 14 दिन के लिए डेपुटेशन पर भेज दिया। वहीं चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही की जांच के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण माने और उपस्वास्थ्य केंद्र पर लगे ताले को खोला। इसके अलावा सिविल सर्जन ने उप स्वास्थ्य केंद्र मुआना को अस्थायी तौर पर एक एंबुलेंस भी अलाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ बागड़ी के नेतृत्व में चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही की जांच के लिए कमेटी बना दी है। चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों को 14 दिन के लिए डेपुटेशन पर अन्य स्थानों पर भेज दिया है। यदि जांच में चिकित्सक या अन्य कर्मचारी की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed