फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students will go door to door to fill out SIR forms and assist BLOs.

Jind News: घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाएंगे विद्यार्थी, बीएलओ का करेंगे सहयोग

Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students will go door to door to fill out SIR forms and assist BLOs.
नरवाना। विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए केएम राजकीय महाविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और स्वयंसेवकों की ड्यूटी बीएलओ के सहयोग के लिए लगाई है। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की बैठक लेकर उन्हें अपने-अपने गांव और वार्ड में एसआईआर फॉर्म भरवाने व लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वयंसेवकों की सूची नरवाना प्रशासन को भी उपलब्ध करा दी गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके। विद्यार्थियों को घर-घर संपर्क कर प्रपत्र भरवाने, मतदाता संबंधी जानकारी देने और पात्र नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वयंसेवकों के सहयोग से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। बैठक में उपप्राचार्य मेजर सुरेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed