{"_id":"6806a2104603e294eb01196c","slug":"students-understanding-will-increase-in-science-and-mathematics-jind-news-c-199-1-jnd1002-133427-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों की विज्ञान, गणित में बढ़ेगी समझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों की विज्ञान, गणित में बढ़ेगी समझ
Tue, 22 Apr 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी02-डाइट ईक्कस में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक। स्रोत शिक्षक
जींद। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस में नींव फैसिलिटेशन प्रोग्राम का आयोजन प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि नींव प्रोग्राम के तहत बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रतिदिन पलाओ प्लेटफॉर्म के माध्यम से विज्ञान और गणित विषयों के वीडियो उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इनमें संकल्पना आधारित शिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही ऑनलाइन असाइनमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों की निरंतर अभ्यास और मूल्यांकन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है। इससे उनकी विषय संबंधी समझ गहरी होती है और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभाग की ओर से इस कार्यक्रम को ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो विद्यालयों में लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगमहेंदर सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अनूप कुमार, विजय भारद्वाज, अल्पना, अर्चना, विजय अहलावत, सुरेश, जितेंद्र मलिक और हरिकेश दलाल जैसे विषय विशेषज्ञों ने अपनी सक्रिय सहभागिता की और महत्वपूर्ण विचार साझा किए।