फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students took out voter awareness rally

Jind News: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Thu, 21 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
20जेएनडी02: राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए छात्र। संवाद
जींद। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वीप भारत में मतदाता जागरूकता का प्रसार-प्रचार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने का एक प्रमुख कार्यक्रम है। मतदाताओं को सजग करने और उन्हें बुनियादी जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। छात्रों ने महाविद्यालय परिसर, डीआरडीए मार्केट व गोहाना रोड पर मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिव कुमार ने बताया कि स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचन के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मतदान करने और सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित कर लोकतंत्र का निर्माण करना है। यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डाॅ. नरेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, सुशीला, रामकुमार, मंजीत, अमन, रितु, पंकज, भगवान दास और मोनिका मौजूद रहीं।

20जेएनडी02: राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए छात्र। संवाद

20जेएनडी02: राजकीय कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed