{"_id":"693f0ff54e3866f67103ff0d","slug":"students-should-become-responsible-citizens-meenakshi-jind-news-c-199-1-jnd1010-145403-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को जागरूक नागरिक बनना चाहिए : मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को जागरूक नागरिक बनना चाहिए : मीनाक्षी
Mon, 15 Dec 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सवेर कौर ने बताया कि शिविर में विद्यालय की 100 छात्राओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों के आसपास उगी खरपतवार की सफाई की और पौधों को पानी देकर स्वच्छ व हरित वातावरण का संदेश दिया।
प्राचार्य मीनाक्षी ने कहा कि एनएसएस भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे वर्ष 1969 में शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराना है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को समाज के प्रति जिम्मेदारियां समझते हुए एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।
प्राचार्य ने छात्राओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिविर के माध्यम से छात्राओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।