फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students' results were withheld in CRSU for not sending practical marks on time: Rahul Makkar

सीआरएसयू में समय से प्रैक्टिकल के अंक नहीं भेजने पर रुका विद्यार्थियों का परिणाम : राहुल मक्कड़

Mon, 31 Mar 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 31 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students' results were withheld in CRSU for not sending practical marks on time: Rahul Makkar
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सीआरएसयू के अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने विश्वविद्यालय के देरी से परिणाम जारी करने पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुछ विभागों और कॉलेज के विद्यार्थियों के इंटरनल अंक और प्रैक्टिकल व सेमिनार के मार्क्स समय पर नहीं भेजे। इसके कारण परीक्षा विभाग ने परिणाम रोक दिया। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हर साल यही होता है। इसको लेकर हर विभाग को डॉ. निहाल सिंह ने आदेश दिया था कि 15 जनवरी तक अंक भेजे जाएं, लेकिन विश्वविद्यालय के कुछ विभागों ने प्रैक्टिकल 20 जनवरी तक भी करवाई। अंतिम दिन जाने के बाद इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षा के मार्क्स सबमिट नहीं हो सके। इसके बाद विश्वविद्यालय ने परिणाम रोक दिया। अब सभी डिपार्टमेंट कुलपति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, ताकि उनको जुर्माना न भरना पड़े। परिणाम जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का रिवोल्यूशन फॉर्म नहीं भरा जाता। इसके विद्यार्थियों को 300 की जगह 600 रुपये देने पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय से परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed