फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students made an educational tour of Government College, Aleva.

Jind News: विद्यार्थियों ने राजकीय महाविद्यालय अलेवा का शैक्षणिक भ्रमण किया

Wed, 04 Feb 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Students made an educational tour of Government College, Aleva.
03जेएनडी09: राजकीय महाविद्यालय में स्वंयसेवकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण करते स्कूल के विद्यार्थी।
अलेवा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहरी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय अलेवा का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने की जबकि प्राचार्य मुनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गाइड की भूमिका निभाई। उन्होंने कॉलेज की विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम और विशाल पुस्तकालय का भ्रमण कराया। इस दौरान स्कूली बच्चों की उच्च शिक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। भ्रमण के विशेष सत्र में एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर एक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसमें हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की शानदार झलक पेश की गई। प्राचार्य मुनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण स्कूली बच्चों के मन से कॉलेज को लेकर हिचकिचाहट दूर करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed