{"_id":"69d69915539a88d66509630b","slug":"students-gave-the-message-of-drug-de-addiction-through-street-play-jind-news-c-199-1-jnd1010-151268-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश
Wed, 08 Apr 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी04:नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की छात्राएं। स्रोत संस्थान।
नरवाना। राजीव गांधी सनातन धर्म सहशिक्षा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को हरियल चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशा मुक्ति का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने भावपूर्ण अभिनय से लोगों को भावुक कर दिया और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत कॉलेज की नशा विरोधी जागरूकता सेल और यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। संचालन इतिहास प्रवक्ता संजय और अंग्रेजी प्रवक्ता मोहित ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों और दर्शकों को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई। सभी ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। मौके पर संस्था प्रशासक एवं एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र ने कहा कि नशा समाज के विकास में बड़ी बाधा है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को सकारात्मक पहल बताते हुए युवाओं से जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।