{"_id":"693f112d2903ea92b6015a27","slug":"students-from-scheduled-castes-will-receive-a-one-time-scholarship-jind-news-c-199-1-sroh1009-145428-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक करें
Mon, 15 Dec 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे और धुंध के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और ट्रैफिक थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करें और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।
एसपी जींद ने कहा है कि सर्दी के मौसम में सुबह और रात के समय कोहरा अधिक रहता है। इससे दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि ट्रैफिक नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए तो सड़क हादसों से काफी हद तक बचा जा सकता है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा छोटे-बड़े, निजी और कामर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है ताकि धुंध के दौरान वाहन दूर से ही नजर आ सकें।
वाहन चालकों से की कि कोहरे में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय गति सीमित रखें, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले रास्ते की योजना बनाएं और समय से निकलें।
विज्ञापन
वाहन की स्थिति सही रखें तथा ब्रेक, लाइट, वाइपर आदि की जांच अवश्य करें। कोहरे में दृश्यता कम होने पर लाइट जलाकर रखें और ओवरटेक करने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक कोहरे में सड़क पर फिसलन हो सकती है, इसलिए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। व्यस्त सड़कों के किनारे वाहन पार्क न करें और यदि धुंध बहुत अधिक हो तो यात्रा टाल देना ही बेहतर है। अपनी लेन में चलें, धैर्य रखें, वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाएं और कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं।