फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students from scheduled castes will receive a one-time scholarship.

Jind News: अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी वन-टाइम छात्रवृत्ति

Mon, 15 Dec 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Students from scheduled castes will receive a one-time scholarship.
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कक्षा 12 परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को वन-टाइम छात्रवृत्ति प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को एक लाख 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय पंचकूला की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिन्होंने इसी साल 12 की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं और जो अनुसूचित जाति वर्ग से हो। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले से संबंधित पात्र विद्यार्थियों का डाटा भरकर समय पर भेजें।
विज्ञापन

यह डाटा बैंक पासबुक की कॉपी से मिलान कर जांचा हुआ होना चाहिए। डाटा की सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों को 18 दिसंबर 2025 तक परीक्षा शाखा की ई-मेल आईडी भेजना अनिवार्य है। डाटा की एक्सेल शीट भी जिलों को भेजी गई है जिसमें सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। निर्धारित तिथि तक जानकारी नहीं भेजी जाती है, तो देरी के लिए संबंधित कार्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन छात्रों के बैंक खाता नंबर शून्य से शुरू होते हैं, उन्हें एक्सेल शीट में टेक्स्ट फॉर्मेट में ही दर्ज किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed