{"_id":"674b58572e81d566dc0fe071","slug":"students-created-awareness-about-aids-by-forming-a-human-chain-jind-news-c-199-1-jnd1001-126485-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति किया जागरूक
Sat, 30 Nov 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी41: मानव श्रृंखला बनाकर छात्राएं एड्स के प्रति जागरूक करते हुए। संवाद
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में शनिवार को रेड रिबन सेल व यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स के प्रति जागरूकता दिखाई।
प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने बच्चों को एड्स के प्रति जागरुक करते हुए बताया कि एड्स का कारण असुरक्षित यौन संबंधों से, बिना जांच किया हुआ रक्त ग्रहण करने से, संक्रमित सुइयों को सांझा करने से फैलता है। एड्स संक्रमण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इतना काम कर देता है कि इसके बाद शरीर अन्य संक्रमण से लड़ पाने में अक्षम हो जाता है। समय रहते इस बीमारी की रोकथाम या उपचार करना आवश्यक होता है। इस अवसर पर डॉ. नयनदीप, डॉ. मधु शर्मा, सुदेश बनवाला, गीता बनवाला, ममता, मूर्ति, मोनिका, शालू, संतोष मौजूद रही।