जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई और पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर शांतिप्रिय और अंहिसक रूप से गलत के विरोध में आंदोलन में भी भागीदार होने की बात कही। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर जसवीर सूरा और छात्र नेता सुमित लाठर के साथ हुए अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए 21 विद्यार्थियों ने सांकेतिक रूप से सुबह दस बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक तक कुछ नहीं खाया-पीया।
उन्होंने मांग कि भविष्य में बिना उचित कारण और बिना लिखित परमिशन के पुलिस विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं कर सके , इसकी नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द जारी करे। छात्र नेता सुमित लाठर ने कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा को मानने वाले छात्र हैं। अगर मांग पूरी नहीं होती है तो मजबूरन दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा। अक्षय नरवाल, प्रियंका खरकरामजी और अभिषेक जुलाना ने कहा कि अगर जल्द ही पुलिस प्रवेश को लेकर अधिसूचना जारी नहीं होती है तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान नवरत्न, अजमेर, आशीष, अनिल, अभिषेक जुलान, सुमित लाठर, अक्षय नरवाल, शवाती, शिवानी, सीमा, मुस्कान, पूजा, दीक्षा, मोनिका, पूजा, अनिशा, दीक्षित व रितु भी मौजूद रहे।