फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students are the pride of the university: Dr. Ranpal

विश्वविद्यालय का गौरव होते हैं विद्यार्थी : डॉ. रणपाल

Wed, 14 Feb 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students are the pride of the university: Dr. Ranpal
13जेएनडी02: कार्यक्रम में भाग लेते हुए छात्र व सीआरएस विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मंगलवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जनसंचार विभाग के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब विभाग में पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन की शुरुआत में जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र मनजीत, प्रदीप और मोहित की याद में मौन रखा गया। पूर्व छात्र सम्मेलन के अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिन्हा ने छात्रों के बीच अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सीआरएसयू की संस्कृति अन्य संस्थाओं से भिन्न है, इसलिए आज जनसंचार विभाग के छात्र विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर रहे हैं। विभिन्न छात्र अपना व्यवसाय शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग की शुरुआत की गई थी तब यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर था। विश्वविद्यालय बनने के बाद जनसंचार विभाग के बारे में जींद में पढ़ने वाले छात्रों को पता चला और जनसंचार के कोर्स के बारे में जागरूकता आई। यह विभाग केवल पत्रकारिता क्षेत्र से ही जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इसमें विभिन्न प्रकार के क्षेत्र जुड़े हुए हैं। जैसे फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, फिल्म मेकिंग। इस बार विश्वविद्यालय में जनसंचार में स्नातक का कोर्स प्रारंभ किया है और सभी मिलकर विभाग को आगे बढ़ाएंगे, ताकि देश को अच्छे पत्रकार, फिल्ममेकर, एंकर, लेखक आदि मिल सकें। विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी हमेशा विश्वविद्यालय का गौरव होते हैं। विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में छात्रों का अहम योगदान होता है। विश्वविद्यालय हर साल पूर्व छात्र सम्मेलन करवाने की कोशिश करेगा। इस अवसर पर जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बलराम बिंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed