फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students and working professionals will find relief.

यात्रियों की मांग पर जींद-रोहतक रूट पर 07:30 बजे बस सेवा शुरू

Wed, 03 Jun 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students and working professionals will find relief.
03जेएनडी12-बस अड्डा पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : अमर उजाला
जींद। रोडवेज डिपो ने रोहतक के लिए सुबह 07:30 बजे बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी क्योंकि सुबह के समय जिले से रोहतक की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन

जिले से रोहतक के लिए पहली बस सुबह साढ़े चार बजे चलती है। इसके बाद पांच से सात बजे के बीच में पांच बसें चलती हैं। जींद से रोहतक की दूरी 68 किलोमीटर है, जो जुलाना और लाखनमाजरा के रास्ते लगभग डेढ़ घंटे में तय होती है।
विज्ञापन

इस बस सेवा से स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा निजी व सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए रोहतक जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।
जींद से रोहतक रूट पर 20 से अधिक बसें चलती हैं लेकिन सुबह 07:30 बजे रोहतक के लिए बस सेवा पहले नहीं थी। यह सेवा पिछले डेढ़ साल से बंद थी। यात्रियों की मांग पर अब साढ़े सात बजे फिर से यह बस शुरू की गई है। इसके अलावा सुबह 6:55 बजे जींद से रोहतक के लिए पैसेंजर ट्रेन है। इसके बाद सुबह पौने नौ बजे एक और ट्रेन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रोहतक के लिए सुबह 07:30 बजे बस सेवा शुरू की है। इस बस का यात्रियों को काफी फायदा होगा क्योंकि सुबह के समय दफ्तरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। -विजय कुंडू, डीआई, बस अड्डा, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article