फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students and teachers were administered the oath of reading.

Jind News: विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिलाई पढ़ने की शपथ

Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers were administered the oath of reading.
19जेएनडी19-पीएम श्री केवि बुडायन में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत संस्थान
उचाना। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में शुक्रवार को राष्ट्रीय पठन दिवस की शुरुआत की गई। इस दौरान शिक्षिका निधि शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय पठन दिवस केजनक पीएन पणिक्कर के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुण्यतिथि पर पूरे देश में राष्ट्रीय पठन दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

साथ ही विद्यार्थियों को 19 जून से जुड़े इतिहास, साहित्य, समाज और खेल जगत की महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। शिक्षक घनश्याम ने विद्यार्थियों को पानी के महत्व और जल संरक्षण के बारे में बताया। प्राचार्य सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को मेहनत करने, आलस्य से दूर रहने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने नियमित पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश दिया। विद्यालय में 19 जून से 25 जून तक कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें कहानी सुनाना, पुस्तक पढऩा, पुस्तक समीक्षा, प्रश्नोत्तरी, भाषण और अन्य रचनात्मक कार्यक्रम शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed