फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students adopted Mahadevi Verma Park

Jind News: विद्यार्थियों ने महादेवी वर्मा पार्क लिया गोद

Thu, 11 Sep 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students adopted Mahadevi Verma Park
10जेएनडी35-केएम महाविद्यालय में पार्क गोद लेकर पौधरोपण करते विद्यार्थी और स्टाफ। स्रोत संस्थान
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग एवं भारतेंदु परिषद की तरफ से पार्क गोद लिया। उसमें 60 पौधे लगाए। विभागाध्यक्ष प्रो. जगबीर दूहन के निर्देशन में एमए हिंदी के विद्यार्थियों ने एक पार्क गोद लेकर उसे महादेवी वर्मा पार्क नाम दिया। पौधरोपण का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल महाविद्यालय को सुंदर बनाती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम है। एमए हिंदी के विद्यार्थियों ने एक-एक पौधा अपने नाम से लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। हिंदी विभाग के प्राध्यापकों ने सामूहिक सहयोग से पार्क में 60 पौधे लगाए। इस अवसर पर प्राध्यापक सुल्तान सिंह, कविता, सुमन देवी, उपप्राचार्य कृष्ण कुमार, मेजर सुरेंद्र कुमार, जयपाल आर्य, राजेश कुमार, उषा शर्मा, राजवीर नैन, सज्जन कुमार और डॉ. सुरेंद्र मौजूद रहे। संवाद

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य  सेवाएं न चलने के विरोध में हंगामा करते मरीज । संवाद

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं न चलने के विरोध में हंगामा करते मरीज । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed