{"_id":"62cc46c6f0cf7d426453074b","slug":"student-was-expelled-from-the-hostel-when-he-asked-for-sweets-on-eid-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ईद पर मिठाई मांगी तो छात्र को हॉस्टल से निकाला, छात्र संगठनों ने दिखाई एकता तो बदला फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: ईद पर मिठाई मांगी तो छात्र को हॉस्टल से निकाला, छात्र संगठनों ने दिखाई एकता तो बदला फैसला
Mon, 11 Jul 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:20 PM IST
सार
छात्र संगठनों ने धरना दिया तो ईद पर मिठाई मांगने वाले छात्र को हॉस्टल दोबारा अलॉट कर दिया गया। रविवार को एमए (संगीत) प्रथम वर्ष के छात्र नवीन को हॉस्टल से निकाला गया था। वीसी डॉ. रणपाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों से फोन पर बात की।
विज्ञापन
वीसी के नाम चीफ वार्डन को ज्ञापन सौंपते छात्र संगठनों के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में छात्र संगठनों की ओर से वीसी कार्यलय पर धरने के बाद ईद पर मिठाई मांगने पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में हॉस्टल से निकाले गए छात्र को दोबारा हॉस्टल अलॉट हो गया है। सीआरएसयू में रविवार को एमए (संगीत) प्रथम वर्ष के छात्र नवीन ने बताया कि रविवार को ईद के त्योहर पर मैस अटेंडेंट से मिठाई की बात की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
फिर उन्होंने वार्डन से फोन पर इस बारे में शिकायत की। उन्होंने भी उनकी मांग नहीं मानी और कहा कि त्योहार पर आपको स्पेशल डाइट नहीं मिलेगी। इस बात को लेकर वह वीसी के पास भी गया, लेकिन वीसी नहीं मिलने पर वह हॉस्टल वापस आ गए। इसके बाद नवीन को हॉस्टल से निकाल दिया। सोमवार को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) तथा किसान छात्र एकता संगठन ने वीसी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुमित लाठर और एसएफआई के जिला सचिव अक्षय ने कहा कि सभी छात्र संगठन नवीन के साथ हुए इस व्यवहार की निंदा करते हैं। नवीन मैस कमेटी के सदस्य भी हैं। विश्वविद्यालय की मैस में पहले से ही विद्यार्थियों को अच्छा खाना नहीं मिल रहा। इसके लिए विद्यार्थी लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैस के मेन्यू चार्ट में भारत के सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर मैस में सभी छात्रावास के विद्यार्थियों को स्पेशल डाइट देने का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत नवीन ने स्पेशल डाइट की मांग की थी। अगर परीक्षाओं के समय नवीन को हॉस्टल छोड़ना पड़ता है तो यह उसके साथ आर्थिक और मानसिक शोषण होगा। इसी के विरोध में छात्र संगठनों ने वीसी कार्यालय के सामने धरना दिया गया।
स्थिति को भांपते हुए वीसी डॉ. रणपाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों से फोन पर बात की और कहा कि नवीन को बिना किसी शर्त हॉस्टल दे दिया जाएगा और विद्यार्थी की सभी जायज मांगों को माना जाएगा। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अन्य मांगों के लिए वीसी के नाम चीफ वार्डन को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर अरुण ढाका, पंकज गोदारा, वरूण लाठर, मनीष दहिया, अंकित शर्मा, रवि कुमार, सुमित लाठर, नवीन दलाल, प्रवीण घनघस, मनदीप मलिक, ईशु गौर, संजय शर्मा, मनदीप आदि मौजूद रहे।