फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stubble burning continues, six booked

Jind News: नहीं रुक रही पराली जलनी, छह पर मुकदमा दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning continues, six booked
11जेएनडी06-काकड़ौद गांव के खेतों में जलाए गए धान के अवशेष की सूचना पर पहुंची कृ​षि विभाग की टीम
जींद। प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में लगातार पराली जलाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पराली जलाने के मामले में छह किसानों के खिलाफ जुर्माने के साथ केस दर्ज किया गया है। वहीं उनकी रेड एंट्री भी दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों में 14 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

केस 1
कृषि विभाग को नौ नवंबर को काकड़ौद गांव के खेतों में पराली में आग लगाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि किसान मंदीप ने अपने खेत के 15 कनाल में धान के अवशेषों में आग लगाई हुई थी। इस पर टीम ने उसको पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केस 2
नौ नवंबर को सिल्लाखेड़ी के खेतों में भी पराली में आग लगाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो सतीश के खेत के सात कनाल में धान के अवशेष जलाए जा रहे थे। इस पर टीम ने किसान सतीश पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। सफीदों पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3
सिल्लाखेड़ी गांव के जितेंद्र के खेत में भी 12 कनाल में धान के अवशेष जलाने पर विभाग ने उस पर पांच हजार जुर्माना लगाया। इस पर पुलिस ने भी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
केस 4
मेहरड़ा गांव में कृषि विभाग को धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सुरेंद्र के खेत में आठ कनाल में धान के अवशेष जले हुए मिले, जिस पर टीम ने उस पर पांच हजार जुर्माना लगाया और पुलिस ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
केस 5
उझाना गांव के खेतों में टीम को धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर जाकर आठ कनाल में अवशेष जलाने पर किसान सुरेंद्र पर पांच हजार जुर्माना लगाया। गढ़ी थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

केस 6
अलेवा क्षेत्र के गांव थुआ में धान के अवशेष जलाए जा रहे थे जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर किसान रामफल के खेत में 12 कनाल में अवशेष जले हुए मिले। इस पर टीम ने किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed