फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Strike continues over demands for wage hikes and permanent employment.

Jind News: वेतन वृद्धि और पक्की भर्ती की मांग को लेकर हड़ताल जारी

Sun, 10 May 2026 03:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
Strike continues over demands for wage hikes and permanent employment.
जींद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद के गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान बजिंदर कांगड़ा ने की और संचालन सचिव सोहन लाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन

राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण और एसकेएस जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वेतन वृद्धि की घोषणा की थी लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में एक भी सफाई या सीवर कर्मचारी को पक्का नहीं किया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में ठेका प्रथा समाप्त कर विभाग के रोल पर करना, दो साल की पॉलिसी बनाकर नियमित करना, समान काम-समान वेतन और पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मांग भी उठाई गई। संघ ने ऐलान किया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय बड़ी कन्वेंशन कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर सुनील कुंडू, बंटी बेदी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed