{"_id":"67b3948277bca497eb03ab10","slug":"strict-action-will-be-taken-as-per-rules-against-those-who-violate-the-code-of-conduct-a-srinivas-jind-news-c-199-1-jnd1001-130179-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध की जाएगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई : ए श्रीनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध की जाएगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई : ए श्रीनिवास
Tue, 18 Feb 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। हिसार मंडलायुक्त ए श्रीनिवास ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को जिला के सफीदों एवं जुलाना में होने वाले नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में नगर निगम, नगरपरिषद, नगरपालिका चुनाव-2025 की घोषणा कर दी गई है।
चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना ना करे। आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश ए श्रीनिवास ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दिए। उन्होंने बताया कि जुलाना नगर पालिका क्षेत्र में 14 वार्डो में आम चुनाव है। इसमें जनसंख्या 19398 है। इनमें 7266 पुरूष एवं 6398 महिला मतदाता है। इस प्रकार जुलाना क्षेत्र में कुल 13664 मतदाता है। जिनके लिए 14 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सफीदों के वार्ड नंबर 14 में उप चुनाव करवाया जाएगा। इसमें कुल 1384 मतदाता है जिसमें 736 पुरुष एवं 648 महिला मतदाता है। उन्होंने बताया कि दो मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतों की गणना की जाएगी।