{"_id":"65bbefd8286a7b3bb8012a34","slug":"streets-flooded-due-to-light-rain-jind-news-c-199-1-jnd1001-112417-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: थोड़ी सी बारिश में गलियों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: थोड़ी सी बारिश में गलियों में हुआ जलभराव
Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी23: वार्ड पांच में आर्य समाज मंदिर के पास वाली गली में भरा पानी। संवाद
उचाना। थोड़ी सी बारिश के बाद शहर की कई गलियों में पानी भरने के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने से आर्य समाज मंदिर, मस्जिद वाली गली सहित अन्य गलियों में पानी भरा रहा।
तरसेम गर्ग, सुनील, राजेश, मनोज ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही गलियों में पानी भर जाता है। आर्य समाज के साथ स्कूल की तरफ जाने वाली गली में पानी भर जाता है, इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई पुनीत साहू ने कहा कि पानी निकासी नहीं होने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। ऐसा अगर किसी वार्ड में है तो उस समस्या को दूर किया जाएगा।