फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Street construction work incomplete, villagers angry due to waterlogging

गली निर्माण का काम अधूरा, जलभराव से ग्रामीणों में गुस्सा

Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Street construction work incomplete, villagers angry due to waterlogging
अलेवा। दो माह से अलेवा गांव में निर्माणाधीन गलियों में बरसात व गांव के घरों से निकला पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या के हल के लिए ग्रामीण अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अलेवा के ग्रामीण नरेंद्र, नरेश, मनदीप, धर्मबीर, दीपक, राजेश, लीलाराम, कृष्ण, कमलेश, राजवंती व सीमा ने बताया कि गांव की गली को निर्माण के लिए लगभग दो महीने पहले खोदा गया था, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं किया गया। इसके चलते घरों से निकलने वाला पानी और अब बरसात के पानी के जमा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गांव की तीन गलियों में यह निर्माण हो रहा है। इनकी नालियों को बनाकर छोड़ा गया है, लेकिन इसमें रोड डालकर ब्लॉक बिछाने का काम अधूरा है। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार उनको आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed