फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Storm damages standing wheat crop

Jind News: तूफान से गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान

Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Storm damages standing wheat crop
12जेएनडी04-पिल्लूखेड़ा के गांव रिटोली में तूफान से गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
जींद। जिले में शुक्रवार रात को आए तूफान और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से पककर तैयार हुई गेहूं की बालियां गिर गई। इससे गेहूं की पैदावार पर भी असर पड़ा है। जिले में तूफान से 70 से ज्यादा पेड़ टूट गए। वहीं 20 के करीब बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर भी गिर गए। इसके कारण कई जगह बिजली सप्लाई बाधित रही। तूफान का सबसे ज्यादा नुकसान पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में हुआ। वहीं शुक्रवार रात को नरवाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश 16 एमएम दर्ज की गई। साथ ही अलेवा में 14.4 एमएम दर्ज हुई। इसके अलावा निगम कार्यालय में बिजली से संबंधित 250 शिकायत पहुंची।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से मौसम करवट ले रहा है। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज हवा तूफान में बदल गई और कई जगह पेड़ टूट गए वहीं बिजली के पोल गिर गए। इससे जिले में बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इससे गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं अनाजमंडी में भी गेहूं की फसल भीग गई। जींद में 7.4 एमएम, नरवाना में 16 एमएम, सफीदों में 3 एमएम, जुलाना में 7 एमएम, उचाना में 6 एमएम, पिल्लूखेड़ा में 9 एमएम और अलेवा में 14.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। नरवाना शहर में तो सडक़े बरसाती पानी से लबालब हो गई। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




कोयल सब स्टेशन की पूरी रात रही बिजली गुल

तूफान और बारिश के कारण जिले के कई गांवों में बिजली गुल रही। ईक्कस, रामराय, शामदो, देशखेड़ा, सिंधवीखेड़ा पावर हाउस में बारिश से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसके कारण कई गांवों में बिजली चली गई। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली को बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। करीब 4-5 घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू हो पाई। वहीं नरवाना के कोयल सब स्टेशन में भी बड़ा फाॅल्ट हो गया, जिसको कर्मचारियों की ओर से ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया। इसके कारण बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई। ग्रामीणों को गर्मी और मच्छरों के बीच रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले सप्ताह तक 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।




अब चार-पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद शनिवार को फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना बनेगी। इस दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा और लू चलेगी।

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा, जींद

12जेएनडी04-पिल्लूखेड़ा के गांव रिटोली में तूफान से गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

12जेएनडी04-पिल्लूखेड़ा के गांव रिटोली में तूफान से गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed