फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Storm and rain uprooted 35 trees, disrupting power supply

Jind News: अंधड़, बारिश से टूटे 35 पेड़, बिजली व्यवस्था भी चरमराई

Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain uprooted 35 trees, disrupting power supply
05जेएनडी04-नरवाना से फरैण कलां रोड पर अंधड़ से गिरा पेड़। संवाद
जींद। अंधड़ और बारिश से मंगलवार रात नरवाना क्षेत्र में लगभग 35 पेड़ टूट गए। वहीं, बिजली के कई खंभों को नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे तक चली तेज हवा और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ा गई। इसके अलावा, पेड़ टूटने के कारण कई जगह रास्ते बंद हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार रात को नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा कलां, खुर्द, धर्मगढ़, जाजनवाला, सच्चाखेड़ा, फरैण कलां, खुर्द, कलौदा कलां, नेहरा, अमरगढ़, खानपुर, कान्हाखेड़ा, कर्मगढ़, दबलैन, ईस्माइलपुर के अलावा नरवाना शहर के आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

कई जगह खंभे टूटने की भी शिकायत आई है। बिजली निगम की टीमें रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं लेकिन सुबह तक भी अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जहां बिजली आई भी, वहां कम वोल्टेज की समस्या बनी रही जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मंडी रोड और रोड पर गिरे पेड़ों से यातायात बाधित रहा। वहीं, अचानक आई बारिश से मौसम में ठंडक लौट आई है। दिनभर चली तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है और अगले 24 घंटे में मौसम साफ होने की संभावना है।
पुराने खंभे और जर्जर पड़े तार
ग्रामीण क्षेत्र में खड़े किए गए बिजली के खंभे 30 साल से भी ज्यादा पुराने हैं जो कि कंडम हो चुके हैं। वहीं तार भी जर्जर हालत में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि खराब खंभों और पुराने तारों को तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
आगे ऐसे रहेगा मौसम
जिले में बुधवार से ही मौसम साफ रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्यिस रहेगा। शुक्रवार से रविवार तक अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा सोमवार से बुधवार तक तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


वर्जन
नरवाना क्षेत्र में अंधड़ और बारिश के कारण कई जगह बिजली गुल हो गई थी। हालांकि कुछ एरिया में बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी वहीं कुछ जगह फाल्ट ढूंढने में समय लगा जिसके बाद बुधवार को सप्लाई बहाल हो पाई। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed