{"_id":"66d77117cec5417ab308ccc6","slug":"stop-imposing-extra-subjects-provide-facilities-in-college-jind-news-c-199-1-sroh1006-122450-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अतिरिक्त विषय थोपना बंद करो, कॉलेज में सुविधाएं दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अतिरिक्त विषय थोपना बंद करो, कॉलेज में सुविधाएं दो
Wed, 04 Sep 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते केवाईएस संगठन के सदस्य। संवाद
नरवाना। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के बैनर तले सैंकड़ों छात्रों ने एम कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। छात्रों ने ग्रेजुएशन में अतिरिक्त विषय को लेकर नाराजगी जताई। बाद में शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने केएम महाविद्यालय से एसडीएम कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य सुनील ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ग्रेजुएशन के छात्रों को अतिरिक्त विषयों से बहुत दिक्कत हो रही हैं, क्योंकि बहुत से छात्रों को उनकी पसंद के विषय नहीं मिले, बल्कि वह विषय दिए गए है, जो उन्होंने कभी नहीं पढ़े। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त विषयों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन सदस्य तमन्ना ने कहा कि जब से ये अतिरिक्त विषय वाली नीति लागू की गई है, तब से विद्यार्थियों के परिणाम का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर विषयों की कक्षाएं ही नहीं लग पाती, या उनके अध्यापक ही नहीं है। टाइम टेबल इस तरीके से लागू किया गया है कि एक ही समय पर दो-दो कक्षाओं का शेड्यूल बनाया गया है। केएम महाविद्यालय में छात्रों को जो मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए वो भी नहीं मिल रही है। कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में सभी विषयों के अध्यापक नहीं है, पीने के पानी का अभाव है। पढ़ाई के लिए अच्छे कमरे तक नहीं है। इस दौरान मनदीप, अभिषेक, भूपेंद्र, विशाल, मोहित, सुनील, पवन, लाभ सिंह, रिंकू, मोनिका, सपना, अंजू, आंचल, ज्योति, महक, तमन्ना, रेणु मौजूद रही।
यह हैं छात्रों की मांग
नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाए
अतिरिक्त विषयों को छात्रों पर थोपना बंद करें
कॉलेज में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाएं
कॉलेज में सभी रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाए
शिक्षा का निजीकरण और बाजारीकरण बंद हो