{"_id":"57990bae4f1c1b394f21e3c2","slug":"stop-animales-dead-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडाना में पशुओं की मौत का सिलसिला रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडाना में पशुओं की मौत का सिलसिला रुका
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
निडाना गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक परमेंद्र ढुल।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निडाना गांव में पिछले चार दिन से चल रहा पशुओं की मौत का सिलसिला बुधवार को रुक गया। वहीं किसी नए पशु में भी बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। इससे पशुपालन विभाग ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है। वहीं हिसार के चिकित्सकों द्वारा लिए गए नमूनों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। गौरतलब है कि बीमारी के चलते गांव में अब तक 20 पशुओं की मौत हो चुकी है। हालांकि ग्रामीण मृतक पशुओं की संख्या 35 तक बता रहे हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार अब तक 20 पशुओं की मौत हुई है। इनमें आठ भैंस, आठ हारप (बच्चे) व चार कटड़े शामिल हैं। उप पशुपालन निदेशक डॉ. आरएस मलिक के अनुसार अभी कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद चिकित्सकों की टीम गांव में ही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हिसार से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चल पाएगा।
विधायक ने दिया मदद दिलाने का आश्वासन
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलवाने का भरोसा दिलवाया। विधायक ढुल ने कहा की पिछले काफी वर्षों से गांव में स्वच्छ पेयजल व जोहड़ों में साफ पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विधायक ने दिया मदद दिलाने का आश्वासन
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद दिलवाने का भरोसा दिलवाया। विधायक ढुल ने कहा की पिछले काफी वर्षों से गांव में स्वच्छ पेयजल व जोहड़ों में साफ पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन