{"_id":"668c74d40f19ac8a950c08e4","slug":"stolen-tools-by-breaking-the-lock-of-a-wood-shop-jind-news-c-199-1-sroh1007-119646-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लकड़ी की दुकान का ताला तोड़कर चुराए औजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लकड़ी की दुकान का ताला तोड़कर चुराए औजार
Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
जींद। विजय नगर में लकड़ी की दुकान का ताला तोड़कर औजार चोरी करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बीबीपुर गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि वह विजय नगर में लकड़ी की दुकान चलाता है। सात जुलाई को सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने अंदर सामान सामान की जांच की तो प्रेस रंदा, हमर ड्रिल, रफू ड्रील, दो कटर मशीन, दो ग्रेडर मशीन, दो जमुर, चौरसी, हथौड़ी, गैस सिलिंडर व सबमर्सिबल की मोटर चोरी मिली। सिविल लाइन थाना के एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद