फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   stolen key from goshala, cash withdrawn from doner held on 10 shops

गोशाला से चुराई चाबी, दस दुकानों पर रखे दानपात्रों से निकाली नकदी

Mon, 22 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
stolen key from goshala, cash withdrawn from doner held on 10 shops
ठग ने पहले गो चिकित्सालय से दानपात्रों की चाबी चुराने के बाद चिकित्सालय द्वारा दुकानों पर रखे गए दानपात्रों को खोलकर उसमें से पैसे निकाल लिए। ठगी के इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गायों की सेवा के लिए उकलाना रोड रेलवे फाटक के नजदीक स्थित श्री श्याम गो चिकित्सालय द्वारा शहर की अनेक दुकानों पर दान पात्र रखे हुए हैं। संस्था के प्रधान संपूर्ण चोपड़ा ने बताया कि गोवंश की सेवा के लिए रुपये एकत्रित करने के लिए शहरभर में दुकानों पर दान पात्र रखे गए हैं। चोपड़ा ने बताया कि किसी ने चिकित्सालय से दानपात्रों की चाबी को चुरा लिया और दुकानों पर रखे दस दानपात्रों को खोलकर नकदी निकाल ली। बीरबल नगर स्थित राजोरिया ड्राई क्लीनिंग के नाम से दुकान चलाने वाले विनोद से पता चला है कि दो लोगों ने गोशाला से चोरी हुई चाबी से दानपात्र का ताला खोलकर उसमें से राशि निकाल कर ले गए हैं। इसके अलावा शहर में अन्य दुकानों में जो दानपात्र रखे हुए थे उनमें से दस दानपात्रों में राशि गायब मिली। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों को शक भी हुआ, लेकिन उन्होंने अमित के नाम पर किसी दूसरे से बात करवाकर पैसे निकाल लिए। यहां तक कि दुकानदारों को अमित की आवाज नहीं लगी तो उन्होंने पूछ भी लिया, मगर सामने वाले ने आवाज में खराबी की बात कहकर अपना आदमी बताकर पैसे निकाल लेने के लिए कह दिया। पुुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed