{"_id":"5d41f77e8ebc3e6d16352ffe","slug":"stole-2-lakh-from-the-bag-hanging-in-the-bike-handle-jind-news-rtk5087069174","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 सेकेंड में बाइक के हैंडल में टंगे थैले से युवक ने उड़ाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 सेकेंड में बाइक के हैंडल में टंगे थैले से युवक ने उड़ाए दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय माल गोदाम रोड पर बुधवार दोपहर दो युवकों ने एक किसान की मोटरसाइकिल पर टंगे दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के अनुसार एक युवक 38 सेकेंड में नकदी से भरा बैग काटकर रुपये लेकर फरार हो गया।
कान्हाखेड़ा गांव निवासी किसान रणधीर बुधवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक से दो लाख रुपये निकाले। रणधीर सिंह ने यह नकदी एक कपड़े के थैले में डालकर अपनी मोटरसाइकिल के हैंडल में टांग दी। नगदी लेने के बाद वह माल गोदाम रोड पर मोटरसाइकिल खड़ी करके एक दुकान से कीटनाशक स्प्रे की लेने चला गया। उसी समय एक युवक मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे दो लाख रुपयों का थैला लेकर चंपत हो गया। रणधीर जब सामान खरीद कर वापस आया तो उसे अपना नकदी वाला थैला गायब मिला। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक दिखाई दिए, कैमरे में कैद घटना में एक युवक पहले मोटरसाइकिल के पास आकर बैठता है और मौका ताककर हैंडल से थैला उतारकर फरार हो जाता है।
दोपहर 1:56 बजे की वारदात
किसान रणधीर सिंह के अनुसार वह 1991 में सेना सेवानिवृत्त हुआ था। इसके बाद से ही खेती करता है। इस बार धान की रोपाई करवाने में हुए खर्च की अदायगी करने के लिए बैंक से दो लाख रुपये निकाले थे। वह बाइक को सड़क पर खड़ी कर दुकान में चला गया। महज 38 सेकेंड में थैला काट लिया। युवक पहले बाइक के पास आता है और पास की दुकान के बाहर बैठ जाता है। इसके कुछ ही देर बाद वह बाइक के पास आता है और किसी धारदार वस्तु से एक ही सेकेंड में थैला काट कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी है। कान्हाखेड़ा गांव निवासी किसान रणधीर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संजय कुमार, शहर थाना प्रभारी नरवाना।