फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   STF recovered 146 kg of poppy seeds from the car, two accused from Punjab arrested

Jind News: एसटीएफ ने कार से बरामद किया 146 किलोग्राम चूरापोस्त, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
STF recovered 146 kg of poppy seeds from the car, two accused from Punjab arrested
उचाना। खटकड़ टोल प्लाजा पर एसटीएफ ने कार से 146 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चूरापोस्त को राजस्थान से पंजाब ले जा रहे थे। उचाना थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ यूनिट अंबाला खटकड़ टोल प्लाजा के पास थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि राजस्थान की तरफ से कार में चूरापोस्त लेकर पंजाब की तरफ जा रहे हैं। टीम ने खटकड़ टोल प्लाजा पर निगरानी को बढ़ा दिया। कुछ समय के बाद जींद की तरफ से एक कार पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसकी पिछली सीट पर चार कट्टे मिले। जांच करने पर उनमें चूरापोस्त भरा मिला। इस पर पुलिस ने कार में सवार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में कार सवारों ने अपनी पहचान गांव रत्नहेड़ी, जिला पटियाला निवासी इकबाल तथा गांव सोधेवाल निवासी कर्णजीत के रूप में करवाई। उचाना थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह चूरापोस्त को राजस्थान से पंजाब लेकर जा रहे थे। उचाना थाना पुलिस ने एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे कर्मी की शिकायत पर इकबाल और कर्णजीत के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed