फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stepfather molested his daughter, case filed

Jind News: साैतेले पिता ने बेटी से की छेड़छाड़, केस

Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Stepfather molested his daughter, case filed
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में साैतेले पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसके देवर के साथ करेपा (देवर संग शादी) कर दिया था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन


उसकी बड़ी बेटी की उम्र 13 साल है। 21 मई की रात को वह अपनी बेटी के साथ सो रही थी। उसके देवर ने देर रात में बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत करने की कोशिश की तो उसकी बेटी ने शोर मचा दिया। इसके बाद उसका देवर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद उसकी सास ने उसके देवर को फोन कर घर बुलाया और कहा कि कोई उसके खिलाफ कुछ नहीं बोलेगा। सास ने उसे इज्जत का हवाला देते हुए चुप करवा दिया था। उसके देवर ने घर आकर उसके साथ मारपीट की। दोनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed