{"_id":"6940632a267a56d91a067fd7","slug":"stay-away-from-drugs-and-adopt-a-healthy-lifestyle-do-not-share-information-with-strangers-dsp-jind-news-c-199-1-sroh1009-145449-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं, अनजान व्यक्ति को जानकारी साझा न करें : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं, अनजान व्यक्ति को जानकारी साझा न करें : डीएसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गंगा पुत्रा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कंडेला में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि डीएसपी संदीप कुमार ने शिरकत की। डीएसपी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध व नशा के खिलाफ जागरूक किया।
उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि व्यक्ति के भविष्य, परिवार और पूरे समाज को बर्बाद कर देता है। विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। यदि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ गई तो देश की प्रगति और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ सकती हैं।
डीएसपी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा करने से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे वह अपराध और गलत रास्तों की ओर बढ़ सकता है। विद्यार्थियों से उन्होंने अपील की कि वह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें।
विज्ञापन
संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें
उप पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बारे में भी जागरूक किया। डीएसपी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। फोन कॉल, सोशल मीडिया, ई-मेल या मैसेज के जरिए ओटीपी, पासवर्ड, बैंक विवरण जैसी निजी जानकारियां हासिल करने की कोशिश करते हैं। अनजान व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने साइबर ठगी को लेकर डीएसपी से सवाल जवाब भी किए। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर होने वाले चालान की राशि की जानकारी भी प्राप्त की।
विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप-निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। धुंध का मौसम शुरू हो चुका है जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का कड़ाई से अनुसरण करने की अपील की।
नशा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन न करने की शपथ ली
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयकृष्ण ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन, पुलिस टीम, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत का संकल्प लिया। सभी ने नशा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन न करने की शपथ ली। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन राजेंद्रा गुप्ता, पूनम, बलबीर, प्रदीप मौजूद रहे।