फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   statue, dr bhimrao ambedkar, innogeration

रानी तालाब पर बनेगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 22 फुट ऊंची प्रतिमा

Thu, 11 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
statue, dr bhimrao ambedkar, innogeration
डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते नगरायुक्त संजय बिश्रोई। - फोटो : Jind
जींद। कई संगठनों की पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है। रानी तालाब पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की 22 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। यह प्रतिमा संसद भवन के नमूने पर तैयार किए जा रहे ढांचे पर बनाई जाएगी। बुधवार को जिला नगरायुक्त संजय बिश्नोई व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान ने इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएमसी संजय बिश्नोई ने कहा कि यह प्रतिमा तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके निर्माण कार्य पर 24 लाख 90 हजार रुपयेे की राशि खर्च की जाएगी। इसको रमणीक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिमा के चारों ओर स्टील की ग्रिल लगाई जाएगी और इसके अंदर एक पार्क विकसित किया जाएगा। वहीं इसके पास ही राष्ट्रीय ध्वज भी लगेगा। उन्होंने कहा कि जींद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की ऊंची प्रतिमा बनवाने के लिए लोग काफी वर्षों से मांग कर रहे थे। ईओ डॉ. एसके चौहान ने कहा कि इस प्रतिमा की सफाई एवं रखरखाव के लिए नगर परिषद द्वारा एक कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस अवसर पर राजेश पहलवान, उप सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. वजीर चौहान, श्रीराम, सतबीर सिंह मेहरा, रणजीत सिंह नरवाल, ओमप्रकाश, राजेंद्र पातलान, कमल चौहान, दलीप सिंह सिंहमार समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed