{"_id":"682b73ceef4279cf600e1fd3","slug":"state-of-the-art-c-pap-and-air-compressor-service-will-be-started-in-the-hospital-jind-news-c-199-1-jnd1002-134958-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक सी पेप और एयर कंप्रेसर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक सी पेप और एयर कंप्रेसर सेवा
विज्ञापन
19जेएनडी20-मेडिकल एयर कंप्रेसर मशीन की फोटो। संवाद
सुखदेव
नरवाना। नवजात शिशुओं को सांस की तकलीफ होने पर बड़े शहरों की ओर दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नागरिक अस्पताल नरवाना की एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) को अत्याधुनिक (बेबी पेप एम1150 एससी पेप मशीन) और मेडिकल एयर कंप्रेसर वी 11 जैसी सुविधाएं मिल चुकी हैं।
अगले लगभग दो हफ्तों में यह सेवाएं पूरी तरह शुरू हो जाएंगी, जिससे नवजातों की जान बचाने में बड़ी राहत मिलेगी। हर साल सैकड़ों बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें जन्म के बाद तुरंत ऑक्सीजन या सांस संबंधी इलाज की आवश्यकता होती है।
अब तक ऐसी स्थिति में या तो प्राथमिक उपचार दिया जाता था या फि र उन्हें रेफर कर के पास के बड़े शहरों के अस्पतालों में भेजा जाता था। इस प्रक्रिया में कीमती समय बर्बाद हो जाता था। बेबी पेप मशीन एक विशेष बबल सी पेप मशीन है, जो बिना किसी सर्जरी के शिशु की नाक के जरिए फेफड़ों में हल्का दबाव देकर सांस की प्रक्रिया को आसान बनाती है। इसमें शामिल ऑक्सीजन ब्लेंडर और हीटेड ह्यूमिडिफायर हवा को गर्म और नमी युक्त बनाए रखते हैं, ताकि शिशु को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो।
विज्ञापन
बॉक्स
एसएनसीयू को भी मिलेगा बड़ा लाभ
मेडिकल एयर कंप्रेसर वीए 11 एक हाई क्वालिटी मेडिकल ग्रेड एयर सप्लाई मशीन हैए जो ऑयल.फ्रीए सूखी और फिल्टर हवा उपलब्ध कराती है। इसका उपयोग सी पेप वेंटिलेटर और रिससिटेटर जैसी मशीनों में होता है जो जन्म के तुरंत बाद बच्चे की स्थिति को स्थिर करने के लिए जरूरी होती हैं। यह सुविधा एसएनसीयू यूनिट में शिशु के जन्म के तुरंत बाद उपलब्ध कराई जाएगी, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट या अन्य रेस्पिरेटरी सहायता की जरूरत पड़ सकती है।
बाक्स
परिवारों को अब मिलेगा भरोसा और सुविधा
अब तक कई गरीब और ग्रामीण परिवार समय और साधन के अभाव में बच्चों को सही इलाज नहीं दिला पाते थे, लेकिन इन सुविधाओं के आने से न केवल इलाज स्थानीय स्तर पर मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों का नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों पर भरोसा भी बढ़ेगा।
बाक्स
मशीन की खासियत
यह मशीन कम आवाज में काम करती है और अपने आप बैकअप मोड में भी जा सकती है। इससे बिजली जाने या अन्य बाधाओं के बावजूद इलाज जारी रखा जाता है।
बाक्स
यह मशीन छोटे बच्चों को होने वाली सांस से संबंधित समस्याओं के लिए अस्पताल में आई है, ताकि किसी प्रकार की नवजात बच्चे को कोई परेशानी नहीं हो। आगामी दो हफ्तों में इस मशीन इंस्टॉल कर दिया जाएगा। मशीन को इंस्टॉल करने के लिए बाहर से मैकेनिक आएंगे। इसके बाद मशीन को शुरू कर दिया जाएगा। यह मशीन नवजात शिशुओं के लिए अत्यंत लाभ देने वाली साबित होगी।
-डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ नागरिक अस्पताल नरवाना।