फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level youth festival will be held in Palwal from 3rd to 5th January

Jind News: 3 से 5 जनवरी तक पलवल में होगा राज्यस्तरीय युवा महोत्सव

Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
State level youth festival will be held in Palwal from 3rd to 5th January
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 11 और 12 जनवरी को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के लिए प्रदेश में जिला और राज्य स्तरीय युवा महोत्सवों का आयोजन किया गया है। ताकि राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन तीन से पांच जनवरी 2025 तक पलवल में किया जाएगा। इसमें उन प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो पहले ही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हरियाणा राज्य को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय प्रदान किया गया है। इस विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने बताया कि राज्य युवा महोत्सव में प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें समूह नृत्य, समूह गायन, एकल नृत्य, एकल गायन, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, और विज्ञान मेले की थीम पर आधारित प्रदर्शनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्हें अपनी विधा में निपुण होना चाहिए और जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अनिवार्य है। राज्य स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को उनके जिला मुख्यालय से पलवल तक लाने और ले जाने के लिए निशुल्क सरकारी बस सुविधा प्रदान की जाएगी। ठहराव, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएंगी। महिला प्रतिभागियों के साथ महिला अभिभावकों के आने की स्थिति में उनके ठहरने की अलग व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed