फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level Teej Mahotsav in New Grain Market on 7th, CM will come

Jind News: नई अनाज मंडी में राज्यस्तरीय तीज महोत्सव 7 को, सीएम आएंगे

Thu, 01 Aug 2024 04:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
State level Teej Mahotsav in New Grain Market on 7th, CM will come
31जेएनडी15: नई अनाज मंडी में समारोह स्थल का जायजा लेती हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मु
जींद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरिंदर कौर ने 7 अगस्त को जींद में मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय तीज महोत्सव को लेकर बैठक की। लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद अमरिंदर कौर ने अनाज मंडी स्थित समारोह स्थल का दौरा किया और समारोह को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमरिंदर कौर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्यस्तरीय तीज महोत्सव सरकारी स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। यह महोत्सव इस वर्ष जींद में मनाए जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि समारोह में पूरे प्रदेश से लगभग 25 हजार महिलाओं के आने के लिए आमंत्रित किया गया है। महिलाएं हरियाणवी दामन, कुर्ते, चुंदड़ी की ड्रेस में तीज महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी और अपनी हरियाणवी संस्कृति और वेशभूषा से रूबरू करवाएंगी।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि संबंधित अधिकारी पूरी ड्यूटी व निष्ठा से कार्य में लगे हैं। महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से कोथली, झूले, खीर, पुड़े, सुहाली, गुलगुले जैसे हरियाणा के पारंपरिक व्यंजन व अन्य प्रकार की विभिन्न वस्तुओं के खाने के स्टाॅल, सांझी, लोक गीतों, लोक नृत्य की व्यवस्था की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed