फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level school sports competition postponed till further orders

Jind News: आगामी आदेशों तक राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित

Sat, 06 Sep 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
State level school sports competition postponed till further orders
05जेएनडी12- खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। बारिश के चलते राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पानीपत में होने वाली अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की फुटबॉल लड़के, जिला फरीदाबाद में एथलेटिक्स लड़कियां व फतेहाबाद में हॉकी लड़कियों की प्रतियोगिताओं को आगामी आदेशों तक स्थगित किया जाता है। इन खेलों का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि आठ से 10 सितंबर तक पानीपत में कबड्डी व कुश्ती, फरीदाबाद में आर्चरी, फेंसिंग, बैडमिंटन व फतेहाबाद में टेबल टेनिस और ताइक्वांडो की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा चरखीदादरी में बाक्सिंग व शतरंज की प्रतियोगिताएं भी आठ से 10 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन

अंडर 14 17 व 19 लड़के व लड़कियों के राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी किया है। जारी हुए शेड्यूल के अनुसार आठ सितंबर से शुरू होकर खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 अक्तूबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से 12 से 14 सितंबर तक जींद जिले में हैंडबॉल व खो खो की खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज व बॉक्सिंग जैसे खेलों में भाग लेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने कहा कि राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी हुआ है। उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed