फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level hand to hand fighting tournament to be held on August 30 at Navdeep Stadium

Jind News: नवदीप स्टेडियम में 30 अगस्त को होगा प्रांत स्तरीय हैंड टू हैंड फाइटिंग टूर्नामेंट

Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
State level hand to hand fighting tournament to be held on August 30 at Navdeep Stadium
फोटो 2 नरवाना। फेडरेशन के वरिष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ।
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में 30 अगस्त को प्रांत स्तरीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स गेम टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

फेडरेशन के वरिष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला और अध्यक्ष अनिता सैनी ने बताया कि यह फेडरेशन की तीसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। हैंड टू हैंड फाइटिंग मिलिट्री आधारित खेल है, जिसमें आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। यह खेल अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में युवतियों की भागीदारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कृष्ण कुमार बेदी शिरकत करेंगे। मंडी प्रधान जयदेव, भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पप्पू और वेदा स्कूल के चेयरमैन सुरेश मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


18 से 20 सितंबर तक जोधपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक जोधपुर में होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नरवाना में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना में आत्मरक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण को विशेष महत्व दिया जाता है। बच्चों और विशेषकर युवतियों को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से हैंड टू हैंड फाइटिंग खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

फोटो 2 नरवाना। फेडरेशन के वरिष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ।

फोटो 2 नरवाना। फेडरेशन के वरिष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed