{"_id":"60a012b98ebc3e8dc456a113","slug":"state-government-is-the-enemy-of-people-s-lives-surjewala-jind-news-rtk608652125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार लोगों के जान की दुश्मन : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार लोगों के जान की दुश्मन : सुरजेवाला
विज्ञापन
जींद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने शनिवार को नर सेवा ही नारायण सेवा अभियान के तहत कई कार्य किए। वहीं सुरजेवाला ने प्रदेश में कोरोना से मौत होने पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ही लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। उक्त बातें उन्होंने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को पर्सनल प्रोटेक्शन ईक्यूपमेंट (पीपीई) किट बांटने के दौरान कहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदारी से पीछा छुड़वा कर व पीठ दिखा भाग रही हैं। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए पीपीई किट, हैंड सैनिटाइजर की बोतल व सोडियम हाईपोक्लोराइट का सफाई सल्यूशन पहुंचाने की शुरुआत की है। इसके बाद शहर की राम कॉलोनी में सोडियम हाईपोक्लोराइट के सॅल्यूशन से सैनिटाइज करने के लिए छिड़काव शुरू करवाया। यह छिड़काव पूरे शहर में किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में 85 हजार सक्रिय मरीजों पर 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी जा रही, लेकिन हरियाणा को एक लाख सक्रिय कोरोना मरीजों पर मात्र 282 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी जा रही है। हरियाणा के 12 जिलों को मात्र आधा मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही दी जा रही है, जो कम है। सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना काल में आमजन की सहायता करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। इसको देखते हुए हर जरूरतमंद मरीज तक ऑक्सीजन पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में न आरटीपीसीआर टेस्टिंग है, न दवाएं, न इलाज। ऐसे में फैलते हुए कोरोना पर नियंत्रण कैसे होगा।
विज्ञापन
दो बार जनता द्वारा नकारे गए नेता फैला रहे भ्रम
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को पहले उपचुनाव में जींद व फिर कैथल की जनता ने नकार दिया है। इससे वे बेतुकी बातें करने लगे हैं। वर्तमान में प्रदेश में न तो ऑक्सीजन की कमी है और न ही दवाओं की। यह सही है कि देश में महामारी विकराल रूप ले चुकी है। इसके बावजूद केंद्र व प्रदेश की सरकार ने संक्रमण बढ़ने के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ाई हैं। ऐसे माहौल में सुरजेवाला लोगों को हौसला देने की बजाय डरा रहे हैं। कांग्रेस पहले किसानों का सहारा लेकर और अब कोरोना का सहारा लेकर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है।
-राजू मोर, जिलाध्यक्ष भाजपा।