फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State government becomes villain for farmers: Deepender

किसानों के लिए खलनायक बनी प्रदेश की सरकार : दीपेंद्र

Tue, 01 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
State government becomes villain for farmers: Deepender
दीपक पिंडारा को आशीर्वाद देने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Jind
देश में चल रहे किसान आंदोलन में हरियाणा सरकार किसानों के लिए सबसे बड़ी खलनायक बनकर उभरी है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वह बिना देरी किए किसानों की मांगें माने। यह बात सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक पिंडारा की सगाई में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ न्यूनतम समर्थन मूल्य मांग रहे हैं। इसमें कोई गलत नहीं है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार को देना होता है, इसलिए सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले पीपली और अब आंदोलन कर रहे किसानों पर बल प्रयोग किया है, वह सरकार की हठधर्मिता को दिखाता है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के किसानों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। बरोदा उपचुनाव में यह साफ हो गया है। चुनाव के बाद ही प्रदेश सरकार को केंद्र के समक्ष कृषि कानून वापस लेने की बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पहले ही सरकार ने किसानों की मांग सुनने में काफी देरी की है। पहले किसानों की मांग केंद्र सरकार खारिज कर रही है, दूसरी ओर सशर्त बातचीत करने का आफर देती है। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के बारे में जो टिप्पणियां कर रहे हैं, उससे हर किसान में रोष है। इस मौके पर संजय बीबीपुर, धर्मेंद्र ढुल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed