{"_id":"0b6021229a9881ed1181602a89f77ff9","slug":"standing-on-the-road-in-the-truck-entered-the-car-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत
Jind
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क पर खड़े एक ट्रक में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई। अन्य तीन गंभीर घायलों को रोहतक पीजीआई में भेजा गया है।
गोहाना के गोपाल नगर का रहने वाला निरंजन बृहस्पतिवार रात अपने परिवार सहित कार में सवार होकर चंडीगढ़ से अपने घर आ रहा था। जब वह रात के लगभग साढ़े 10 बजे असंध-सफीदों रोड पर उपमंडल के गांव सच्चा सौदा के पास पहुंचा तो उसकी कार सड़क पर खडे़ एक ट्रक के नीचे जा घुसी। जिसकी वजह से 34 वर्षीय कार चालक निरंजन, निरंजन की मां शकुंतला, पिता रामचंद और भाई नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सफीदों के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान कार चालक निरंजन की मौत हो गई।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना गया। ट्रक टायर पंचर होने की वजह से सड़क पर खड़ा था। कार चालक की आंखाें में सामने सेआने वाले वाहनों की तेज लाइट लगने के कारण कार चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। जिस कारण कार ट्रक के नीचे जा घुस गई और कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार था। सड़क पर लापरवाही से ट्रक खड़ा करने के आरोप में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रमेश चंद, थाना प्रभारी सफीदों