{"_id":"58937a074f1c1b2f3de83ebf","slug":"sports-cricket-player-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे सन्नी ने तोड़ कर दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे सन्नी ने तोड़ कर दिया...
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कप्तान विरोट कोहली के साथ युवजेंद्र चहल का फोटो दिखाते उसके माता-पिता
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलूरु में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-ट्वेंटी सिरीज के तीसरे मैच में छह विकेट झटकने वाले जींद के छोरे युजवेंद्र चहल के घर वीरवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, युजवेंद्र चहल के पिता केके चहल ने बताया कि वह बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। जीत के बाद युजवेंद्र ने अपने पिता से बात कर अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। वहीं, पिता ने भी मेरे साथ ही पूरी टीम इंडिया आपके साथ है।
युजवेंद्र चहल के पिता ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जब बेटे ने पहले ही ओवर में विकेट लिया तभी उसे लगा कि बेटा आज बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उसके बेटे ने यह कर भी दिखाया। वहीं, युजवेंद्र की मां सुनीता ने बताया कि घर पर युजवेंद्र को प्यार से सन्नी नाम से बुलाते हैं। मेरे बेटे सन्नी ने तोड़ कर दिया। जींद का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। जैसे ही पता चला कि बेटे सन्नी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया, उसी समय मिठाई के साथ खुशी मनाई गई। इस उपलब्धि का सारा श्रेय टीम इंडिया, चौधरी रणबीर सिंह महेंद्रा व हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन को दिया है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध ने भी युजवेंद्र चहल के पिता को फोन पर बधाई दी।
बेटे को दूध पसंद नहीं, फिर भी पिलाती हूं तीन लीटर
युजवेंद्र की मां ने बताया कि युजवेंद्र जब भी घर आता है तो लाल मिर्च और लहसुन की चटनी अधिक पसंद करता है। वैसे वह दूध अधिक पसंद नहीं करता, लेकिन वह फिर भी उसे दिन में तीन लीटर दूध पिलाती हैं।