फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sport news

सीआरएसयू में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप 31 से

Tue, 29 Dec 2015 12:25 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
sport news
 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के साथ एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। महज एक पहले अस्तित्व में आए विश्वविद्यालय द्वारा 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक नॉर्थ जोन अंतरविश्वविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो नए विश्वविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अगले साल 14 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया योगा प्रतियोगिता आयोजित करेगा।

शुभारंभ अवसर पर सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक मुख्यातिथि होंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल पुरूष व महिला प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दिल्ली, जम्मू, यूपी, पंजाब के विश्वविद्यालयों से टीमें शिरकत करेंगी। वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय की महिला हैंडबाल टीम काफी सशक्त है, जिसके खिताब जीतने की पूरी उम्मीद है।

इस टीम में छह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय में चार ग्राउंड तैयार करवाए गए हैं, जिन पर लगातार मैच आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग का पहला मुकाबला एचएनबी ग्रहवाल व चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के बीच खेला जाएगा तथा पुरुष वर्ग में सीसीएस मीरुत व दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के लिए टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है।  

प्रतियोगिता में 70 मुकाबले होंगे
विश्वविद्यालय के तरफ  से हर प्रकार के तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने आई महिला खिलाडिय़ों के लिए गल्र्ज हॉस्टल में हर प्रकार की सुविध मिलेगी व लड़कों के लिए विश्वविद्यालय के साथ धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

 विश्वविद्यालय के पास अब तक 34 एंट्री पुरुष व 32 एंट्री महिला हैंडबाल के लिए आ चुकी हैं। डॉ. लेगा ने बताया कि नॉर्थ जोन की सभी यूनिवर्सिटी इसमें भाग लेंगी।

तीन जनवरी से शुरू होंगे लीग मुकाबले
स्टेज गु्रप की विजेता टीमें लीग मुकाबलों में खेेलेंगी। इसमें तीन जनवरी को ए गु्रप की विजेता टीम बी की विजेता टीम से और सी गु्रप की विजेता टीम डी गु्रप की विजेता टीम से भिड़ेगी। चार जनवरी को ए गु्रप की विजेता टीम सी गु्रप की विजेता टीम से और बी गु्रप की विजेता टीम डी ग्रुप कीाविबता टीम से खेलेगी।

 पांच जनवरी को ए गु्रप की टीम डी गु्रप की टीम से और बी ग्रुप की टीम सी गु्रप की टीम के साथ खेलेगी।

 इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर जो सदो टीमें क्लालिफाई करेंगी, उनके बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

नॉर्थ जोन के ये विश्वविद्यालय होंगे प्रतियोगिता में शामिल
कुरुक्षेत्रा विश्वविद्यालय, एचएनबी ग्रहवाल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आरएमएल फैजाबाद, गुरु काशी यूनिवर्सिटी, डीसीआरयू मुरथल, बुंदेलखंड झांसी यूनिवर्सिटी, सीबीएलयू भिवानी, पीटीयू जालंधर, जीएडीवएएसयू, एसवीएसयू मीरूत, पीईसी चंडीगढ़, एमआरएसएस टेक. यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी, सीसीएस मीरुत, सीएसजेएम कानपुर, जम्मू यूनिवर्सिटी, इलाहबाद यूनिवर्सिटी, सीडीएलयू सिरसा, एमजेपी बरेली, जीएनडीयू अमृतसर, एमडीयू रोहतक, पीएयू लुधियाना, कुमौन नैनिताल, थापर पटियाला, एचपी यूनिवर्सिटी शिमला, लखनऊ यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, जीकेयू हरिद्वार, आरएममएल फैजाबाद, बीजीएसबीयू राजौरी, एमआरएसएसटीयू बठिंडा से टीमें से प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

मेहमान के तौर पर ये हस्तियां करेंगी शिरकत
शुभारंभ अवसर पर सांसद कौशिक के अलावा पद्म श्री एवं अर्जुन अवार्डी चांद राम व एशियन गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीन मलिक विशिष्ठ अतिथि होंगे।

वहीं खेल मंत्री अनिल विज के भी एक जनवरी को मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन किन्हीं कारणों से खेल मंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया।

पांच जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को मुख्यातिथि के तौर पर आंमत्रित किया गया है।

वहीं सीयूएच महेंद्रगढ़ के वीसी प्रोफैसर आरसी कुमार, जीजेयू हिसार के वीसी प्रोफैसर टांकश्वर व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ. एके चावला विशिष्ट अतिथि होंगे।


डीसी विनय सिंह, एसएसपी अभिषेक जोर, जिला जेल अधीक्षक डॉ. हरिश कुमार रंगा, महिला थाना इंचार्ज डीएसपी ममता सोधा समेत प्रदेश भर की खेल हस्तियां विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed