{"_id":"4275924939ef168703a62dd3dbf095ac","slug":"sport-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिक में कुश्ती से पांच पदक आने की उम्मीद : योगेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो ओलंपिक में कुश्ती से पांच पदक आने की उम्मीद : योगेश्वर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना ही उनका लक्ष्य है। भारत के कुश्ती पहलवान कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अकेले कुश्ती में भारत पांच से ज्यादा पदक जीतेगा। योगेश्वर दत्त शनिवार को जींद के आधारशिला स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में कुश्ती के प्रति युवाओं में काफी रुझान बढ़ रहा है। कुश्ती के साथ-साथ अन्य खेलों में भी भारत का ओलंपिक में इस बार बेहतर प्रदर्शन होगा। बॉक्सर बिजेंद्र के प्रोफेशनल बॉक्सिंग में शामिल होने पर पहलवान योगेश्वर ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। बॉक्सर बिजेंद्र सिंह वहां पर भी देश के लिए खेलेेंगे। अगर वहां पर उनका अच्छा प्रदर्शन होगा तो देश का नाम रोशन होगा। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में विजेंद्र सिंह द्वारा चुनने को वह गलत नहीं मानते हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह नशे से दूर होकर सेहत का ध्यान रखना चाहिए। खेलों के माध्यम से युवा अच्छा कैरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन