फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Split in Congress, Bhupendra Singh Hooda BJP supporter: Abhay Chautala

कांग्रेस में फूट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के समर्थक : अभय चौटाला

Tue, 25 Aug 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Split in Congress, Bhupendra Singh Hooda BJP supporter: Abhay Chautala
बैठक में भाग लेते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व अन्य नेता। - फोटो : Jind
कांग्रेस में इस समय फूट है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा समर्थक हो गए हैं तो प्रदेश की जनता को अब केवल इनेलो पर ही भरोसा है। यह बात ब्राह्मण धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में इनेलो नेता व एलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कही। बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने की।
विज्ञापन

जजपा पर तंज कसते हुए अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी पार्टी को इस प्रकार आत्मसमर्पण करते हुए देखा है। जजपा बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार रही है। इससे साफ है कि जजपा ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने गेहूं खरीद मेें ऑनलाइन प्रणाली लागू करने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही इनेलो ने किसानों और आढ़तियों की मांग को उठाया तो रातोंरात यू-टर्न लेने पर मजबूर हो गई। लोग जजपा को छोड़कर इनेलो में लोग शामिल हो रहे हैं। एक दिन अजय चौटाला भी इनेलो में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी हुई है। खुद कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा समर्थक बता रही हैं। विधानसभा में कई बार भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ 400 पन्नों की एक चार्जशीट पेश की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश जैन, जिला पार्षद अमित निडानी, जयबीर लाठर और रमेश ढ़िगाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला को किया हुक्का भेंट
बैठक में युवा नेता नीरज बुराडहर ने अभय सिंह चौटाला को हुक्का भेंट किया। उन्होंने कहा कि हुक्का प्रदेश में भाईचारा और एकता का प्रतीक है, इसलिए इनेलो को मजबूत करने के लिए सभी युवा एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed