फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special worship in temples on Hanuman birth anniversary, Bhandara also organized

जिले भर में हनुमान जयंती पर हुए कार्यक्रम

Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Special worship in temples on Hanuman birth anniversary, Bhandara also organized
हवन-यज्ञ में भाग लेते स्टाफ सदस्य व बच्चे। - फोटो : Jind
जींद। हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को जिले भर में कार्यक्रम हुए । जिले के हनुमान मंदिरों में श्रीराम भक्त हनुमान का भव्य शृंगार किया गया। विशेष पूजा कर हवन किया गया। हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गतौली गांव स्थित गोविंद धाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरु रणदीप ने कहा कि हनुमान शिव के रुद्र अवतार हैं जो कि भगवान राम के अनन्य भक्त हैं। हनुमान बल, बुद्धि व विद्या के देवता हैं और सभी दुखों को हरने वाले हैं। जैसे हनुमान ने राम का नाम सुमिरन करके चिरंजीव पद को प्राप्त किया, वैसे ही सभी जीवों को भगवान राम के नाम का प्रतिदिन सुमिरन करना चाहिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। जयति जयति हिंदू महान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर में हवन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें युवाओं द्वारा भगवा ध्वज लेकर बाजार से होते हुए वापस हनुमान मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी स्कूल में किया गया हवन-यज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस-पब्लिक स्कूल में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ किया गया। इस मौके पर नवीन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन-यज्ञ करवाया। प्राचार्य राजेश कुमार ने हनुमान के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वह स्वामी भक्त, सकल गुण निधान, आदर्श चरित्रवान हैं। अपने स्वामी राम के प्रति उनकी अपार श्रद्धा, विश्वास और समर्पण अतुल्य था। हनुमान जी कुशल प्रबंधक थे। मन, कर्म व वाणी पर संतुलन तथा कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का उनमें चमत्कारी गुण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed