फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Special review meetings will be held under the Nipun Haryana Mission.

Jind News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत होंगी विशेष समीक्षा बैठकें

Wed, 13 May 2026 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Special review meetings will be held under the Nipun Haryana Mission.
12जेएनडी02: खेल के माध्यम से ​शिक्षा ग्रहण करते बच्चे। संवाद
जींद। जिले में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से निपुण हरियाणा मिशन के तहत एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


मिशन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए मई महीने में ब्लॉक और क्लस्टर स्तर पर विशेष समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का मुख्य केंद्र ब्लॉक प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन यूनिट और क्लस्टर प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन यूनिट का क्रियान्वयन रहेगा।
जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि शिक्षा विभाग का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बनाना है। 12 से 15 मई तक क्लस्टर स्तर पर सीपीआईयू की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इन बैठकों की निगरानी और निरीक्षण का जिम्मा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया है ताकि धरातल पर हो रही गतिविधियों की सटीक रिपोर्ट प्राप्त की जा सके। 18 से 21 मई के बीच जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बीपीआईयू की बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि इन बैठकों का एजेंडा केवल प्रशासनिक चर्चा तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें कक्षा शिक्षण में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों की सीखने की उपलब्धियों के आकलन पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed