{"_id":"66a1472c51fd2de7620cdef4","slug":"special-cleanliness-campaign-will-run-till-15th-august-at-village-level-jind-news-c-199-1-sroh1006-120469-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव स्तर पर 15 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव स्तर पर 15 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
जींद। 24 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सभी विभाग आपसी तालमेल कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करें और जिले को स्वच्छ बनाए। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों, मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, यूथ समूह आदि की भागीदारी सुनिश्चित करें।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रें स हॉल में जिला में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किये जा चुके है। सभी सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग आदि भी 24 जुलाई से 15 अगस्त तक अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं। इस अभियान के अंत में एक रिपोर्ट जिसमें अभियान की उपलब्धियों, वित्तीय खर्च एवं साफ किए गये स्थानों की पहले एवं बाद की तस्वीरे तथा इस अभियान के माध्यम से अन्य सामाजिक और सामुदायिक आंदोलन जैसी अन्य गतिविधियां सम्मिलित कर तैयार रिपोर्ट विभाग को 19 अगस्त 2024 तक जमा करवाई जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने कार्यालयों में डस्टबिन रखें और कार्यालय की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
26 से 30 जुलाई तक गांवों में होगी सफाई
डीसी ने बताया कि 26 से 30 जुलाई तक प्रत्येक गांव में नालियों, तालाब और कूड़े के ढेरों की साफ-सफाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत में साफ-सफाई अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों, आईईसी, क्षमता वर्धन के लिए कार्य योजना भी तैयार की जाएगी। इस दौरान स्वच्छता रैली अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों, स्कूली बच्चों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्करों, स्वयं सहायता समूहों, जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्यों के साथ स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता चैपाल के तहत स्वच्छाग्रही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ मिलकर पूरे गांव में सफाई के महत्व के बारे में चर्चा करेंगे। वॉल पेंटिंग अभियान के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं सरपंच के साथ समन्वय कर ग्राम पंचायत के पांच जगह चिह्नित कर उन पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से संबंधित पांच दीवार पेंटिंग कराई जाएगी।